क्या सच में भारत में LPG गैस खत्म हो रही है या यह सिर्फ एक अफवाह है?

0
90

हाल ही में देशभर में LPG गैस सिलेंडर को लेकर पैनिक जैसी स्थिति देखने को मिली। कई जगहों पर लोग घबराहट में एक साथ 2–3 सिलेंडर तक बुक करने लगे, जिसके कारण कुछ इलाकों में डिलीवरी में देरी और अस्थायी कमी की स्थिति बन गई।

हालांकि विशेषज्ञों और अधिकारियों के अनुसार, भारत में LPG गैस की सप्लाई पूरी तरह से बंद या खत्म होने की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। यह स्थिति ज्यादा तर अफवाहों और अचानक बढ़ी डिमांड की वजह से पैदा हुई।

पैनिक की वजह क्या थी?

सोशल मीडिया पर LPG गैस खत्म होने की खबरें तेजी से फैलने लगीं। इन खबरों के कारण लोगों ने एहतियात के तौर पर ज्यादा सिलेंडर बुक करना शुरू कर दिया, जिससे कई जगहों पर अस्थायी कमी जैसी स्थिति बन गई।

ब्लैक मार्केटिंग के मामले सामने आए

इस स्थिति का फायदा उठाकर कुछ लोग सिलेंडर को ब्लैक में बेचते हुए भी पकड़े गए। खबरों के मुताबिक ₹1200 से ₹1500 तक में गैस सिलेंडर बेचे जा रहे थे।
महाराष्ट्र के पालघर जिले के विरार इलाके में पुलिस ने ब्लैक मार्केटिंग करने वालों पर कार्रवाई करते हुए कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आई है।

गैस सप्लाई को लेकर राहत की खबर

इस बीच अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी एक महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया। ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ से भारत के जहाजों को गुजरने की अनुमति दे दी है, जिससे भारत की LPG सप्लाई को लेकर राहत की खबर मानी जा रही है।

LPG के नाम पर नया ऑनलाइन स्कैम

इन सब घटनाओं के बीच LPG और महानगर गैस के नाम पर ऑनलाइन स्कैम भी सामने आया है। ठग लोगों को मैसेज या लिंक भेजकर गैस बुकिंग, सब्सिडी या ऑफर का लालच देते हैं और फिर उनसे पैसे ठग लेते हैं।
ऐसे किसी भी लिंक या मैसेज पर क्लिक करने से पहले उसकी सत्यता जरूर जांचें।

निष्कर्ष

फिलहाल भारत में LPG गैस खत्म होने की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है। विशेषज्ञों का कहना है कि यह स्थिति अधिकतर अफवाहों और अचानक बढ़ी मांग के कारण बनी है। इसलिए घबराने की बजाय सही जानकारी पर भरोसा करें और किसी भी प्रकार के ऑनलाइन स्कैम से सावधान रहें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here