
नालासोपारा पूर्व | 20 जनवरी 2026
मीरा-भायंदर, वसई-विरार पुलिस आयुक्तालय की एंटी नारकोटिक्स सेल-2 ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नालासोपारा पूर्व के रहमत नगर इलाके से गांजा तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने 14 किलो 37 ग्राम गांजा जब्त किया है, जिसकी बाजार कीमत करीब ₹2,80,740 बताई जा रही है nallasopara cannabies news
तीन आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है:
- मो. चांद अक्तर अली फकीर (उम्र 26 वर्ष)
- मो. शाकीर तस्लीम फकीर (उम्र 26 वर्ष)
- रंजनकुमार शिवनारायण साफी (उम्र 32 वर्ष)
तीनों आरोपी बिहार के मधुबनी जिले के रहने वाले हैं और गांजा बेचने के उद्देश्य से नालासोपारा क्षेत्र में आए थे nallasopara cannabies news
नेपाल से लाई गई थी खेप
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि जब्त किया गया गांजा नेपाल से खरीदा गया था, जिसे छिपे हुए मार्गों से महाराष्ट्र लाकर नालासोपारा पूर्व में बेचने की योजना थी। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने जाल बिछाकर आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ लिया nallasopara cannabies news
NDPS Act के तहत मामला दर्ज
तीनों आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस (NDPS) एक्ट 1985 की धारा 8(c) और 21(b) के तहत तुलिंज पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस आगे की जांच कर रही है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है nallasopara cannabies news
वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में कार्रवाई
यह पूरी कार्रवाई पुलिस आयुक्त निकेत कौशिक, अपर पुलिस आयुक्त दत्तात्रय शिंदे, पुलिस उपायुक्त संदीप डोईफोडे और सहायक पुलिस आयुक्त मदन बल्लाळ के मार्गदर्शन में एंटी नारकोटिक्स सेल-2 की टीम द्वारा की गई
